राष्ट्रीय

विवेकानंद की शिक्षाएं आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजती हैं: हिमंत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दार्शनिक एवं विचारक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजती हैं। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्वामीजी की दी शिक्षाएं आज भी हर भारतीय के दिल में गूंजती हैं और उनकी शिक्षाएं आध्यात्मिक चेतना वाले युवाओं के नेतृत्व में एक मजबूत राष्ट्र की भावना को प्रज्वलित करती हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के सबसे महान संतों में से एक को मेरा नमन।’’ महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और विचारक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था और चार जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया था। उन्हें 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने अविस्मरणीय संबोधन के लिए याद किया जाता है जहां उन्होंने भारत की संस्कृति और परंपरा को मजबूत छवि के साथ दुनिया के सामने पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *